ABC News: जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में पुलिसिया नाकेबंदी के बीच अपने घर पर ही अमिताभ बाजपेयी ने जो 24 घंटे का सत्याग्रह किया, वह आज समाप्त हो गया. अमिताभ बाजपेयी के इस सत्याग्रह में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली भी शामिल हुए. इसके अलावा यहां पर भारी संख्या में अमिताभ समर्थकों के साथ यहां पर फोर्स भी डटा रहा.
पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने केंद्र सरकार पर प्रजातंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि तानाशाही का दौर चल रहा है, उन्होंने कहा कि वह खुद जंतर मंतर पर थीं और छात्रों के खिलाफ जो उत्पीडनात्मक कार्रवाई हुई है, उसे देखा है. यहां पर विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को वह लगातार समर्थन कर रहे हैं.
सरकार को अहंकार छोड़कर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने के साथ नीट के जिन छात्रों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को मुआवजा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सत्याग्रह को लेकर पुलिस ने विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को 48 घंटे से ज्यादा तक नजरबंद रखा.
सत्याग्रह खत्म होने पर पुलिस अफसरोें को जो ज्ञापन दिया, उसमें विधायक ने महिलाओं की भागीदारी रखी, पूर्व सांसद सुभाषिनी अली के साथ अमिताभ की पत्नी वंदना बाजपेयी ने पुलिस अफसरों को यहां पर ज्ञापन सौंपा.

