ABC News: कानपुर में आष़ाढ़ सूदी दूज के दिन निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. तैयारियेां के इसी क्रम में बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त अर्पित आयुक्त ने जनरलगंंज में जगन्नाथ जी की गली का मौका मुआयना किया.

इस दौरान महापौर और नगर आयुक्त स्थानीय पार्षदों के साथ बिरजी भगत और बाईजी के मंदिर भी गए. जहां पर मंदिर के पुजारियेां ने महापौर, नगर आयुक्त और पार्षदों का सम्मान किया. रथयात्रा के दौरान जिस रूट से भगवान जगन्नाथ का रथ निकलेगा, उसका भी जायजा लिया गया. नगर आयुक्त ने बताया कि रथयात्रा से पहले पूरे रूट को चमकाया जाएगा. गलियों के निर्माण के साथ रथयात्रा रूट को गड्ढामुक्त किया जाएगा. जहां पर स्ट्रीट लाइट्स खराब हैं, उन्हें सुधारा जाएगा. इसके अलावा बिजली के लटकते तार, सड़क पर लगे पैनल आदि को लेकर केस्को अधिकारियों से समन्वय बनाकर सारी दिक्कतों को दूर कराया जाएगा. इस दौरान यहां पर एक सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया.

केस्को एमडी से मिले एमएलसी सलिल विश्नोई
वहीं, जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बिजली की निर्बाध सप्लाई और लटकते तारों की समस्या को लेकर एमएलसी सलिल विश्नोई ने केस्को एमडी नेहा जैन से मुलाकात की. यहां पर एमएलसी ने केस्को द्वारा खोदी गई सड़क के समतलीकरण करवाने, खुले ट्रान्सफार्मरों के चारो ओर सुरक्षा जाली लगवाने व लटकते तारों को जल्द से जल्द कसवाकर ऊपर करवाने को कहा. यहां पर पार्षद अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विकास साहू, जीतू बाजपेई, ज्ञानेन्द्र विश्नोई (ज्ञानू) आदि रहे

