ABC News: कानपुर के आर्यनगर स्थित गैंजेज़ क्लब में 11 जुलाई दिन शनिवार को मनचली द पॉप अप शो के तहत राखी रास का आयोजन होगा. कानपुर के बेहतरीन प्रदशर्नियों में शामिल मनचली द पॉप शो के राखी रास में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी से जुड़े प्रोडक्ट्स अपना आकर्षण बिखरेंगे.
शो की डायरेक्टर मिनी अग्रवाल ने बताया कि उनकी इस एग्जीबिशन में यहां पर आने वाले लोगों को कम खर्च में ज्यादा खरीदारी करने का मौका मिलेगा. रक्षाबंधन को देखते हुुए विभिन्न प्रकार की राखियां, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, गिफ्ट आईटम्स, कपड़े आदि होंगे. इसी तरह जन्माष्टमी पर सजावटी सामान के साथ कृष्ण जी के कपड़े, ज्वैलरी और अन्य प्रोडक्ट्स शामिल होंगे. उन्हेांने बताया कि फैशन, लाइफस्टाइल, होम डेकोर आदि से जुड़े स्टॉल में आज के समय को देखते हुए प्रोडक्ट्स को बिक्री के लिए रखा जाएगा, जो कानपुर के लोगों को काफी ज्यादा लुभाएगा. प्रदर्शनी में लखनऊ, बनारस, दिल्ली समेत कई जगहों के इंटरप्रेन्योर अपने प्रोडक्ट्स को रखेंगे.

