ABC News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) के कानपुर-कबरई सेक्शन को 4/6 लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे के रूप में विकसित करने की मंजूरी दे दी है. बताया जा रहा है कि यह परियोजना ‘बिल्ड- आपरेट-ट्रांसफर’ (बीओटी) माडल के तहत लगभग 7,145.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी.
A major boost to high-speed connectivity and economic growth in Uttar Pradesh. 🛣️
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 1, 2026
Union Cabinet, chaired by Prime Minister Shri @narendramodi Ji, has approved the 4/6-lane access-controlled Kanpur–Kabrai section of NH-34, comprising 117.70 km of Greenfield development bundled… pic.twitter.com/TryN6dQf1r
परियोजना के तहत 117.70 किलोमीटर ग्रीनफील्ड कारिडोर का निर्माण किया जाएगा, जबकि 123.86 किलोमीटर ब्राउनफील्ड सेक्शन का संचालन और अनुरक्षण किया जाएगा. हाईवे पर 16 बड़े पुल, एक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) तथा दोनों ओर 12.002 किलोमीटर सर्विस रोड बनाई जाएगी. जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होगी. परियोजना पूरी होने के बाद कानपुर और कबरई के बीच यात्रा का समय साढ़े तीन घंटे से घटकर लगभग डेढ़ घंटे रह जाएगा. साथ ही वाहनों की औसत गति वर्तमान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी. इस परियोजना से इससे ईंधन की बचत, परिवहन लागत में कमी और माल ढुलाई की रफ्तार भी बढ़ेगी. कानपुर से कबरई का सफर साढ़े तीन घंटे की जगह डेढ़ घंटे का हो जाएगा. यह कारिडोर क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देगा. इसके माध्यम से 16 पीएम गतिशक्ति इकोनामिक नोड्स, 9 सोशल नोड्स तथा 10 लाजिस्टिक्स नोड्स, जिनमें 7 रेलवे स्टेशन और 3 एयरपोर्ट शामिल हैं, की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. केंद्र सरकार का मानना है कि इस परियोजना से बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र में निवेश, उद्योग, व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय विकास को बड़ा बल मिलेगा.

