ABC News: कानपुर के शिवराजपुर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपती कन्नौज से कानपुर आ रहे थे. हादसा कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बहरमपुर गांव के पास हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहरमपुर गांव के पास पहुंचते ही तेज गति से आ रही टाटा पंच कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि पति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जब पत्नी भी बुरी तरह घायल हो गई. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घायल महिला की पहचान कन्नौज के आलियापुर, पैबंदाबाद निवासी शीतल के रूप में हुई है.

हादसे की सूचना पर शिवराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल शीतल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा और पति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर एक्शन लिया जाएगा.

