ABC News: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका रिश्ता है. ‘लॉकअप 2’ में एंट्री लेते ही आकांक्षा ने दावा किया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों तलाक की प्रक्रिया में हैं. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

इस दावे ने इसलिए ज्यादा हैरान किया क्योंकि कुछ महीने पहले ही ‘बिग बॉस 19’ में दोनों की बॉन्डिंग चर्चा का विषय बनी थी. गौरव शो के दौरान कई बार अपनी पत्नी का जिक्र करते दिखे थे. उन्होंने यह भी कहा था कि वह पिता बनना चाहते हैं, लेकिन आकांक्षा अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं और वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं. आकांक्षा के ताजा दावे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब ‘बिग बॉस 19’ की पुरानी क्लिप्स शेयर कर रहे हैं. गेस्ट वीक में आकांक्षा की एंट्री, दोनों का रोमांटिक अंदाज और शादी की सालगिरह से जुड़े पल फिर वायरल हो रहे हैं. यही वजह है कि कई लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अगर दोनों एक साल से अलग रह रहे थे, तो ‘बिग बॉस’ में दिखाई गई नजदीकियां क्या थीं? सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स आकांक्षा के दावे पर भरोसा जता रहा है, वहीं कुछ यूजर्स इसे रियलिटी शो का हिस्सा या पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर अलगाव पहले से था, तो शो में रिश्ते की तस्वीर अलग क्यों दिखाई गई? वहीं कई लोगों का मानना है कि किसी रिश्ते की पूरी सच्चाई सिर्फ वही दो लोग जानते हैं और बाहर से दिखने वाली तस्वीर हमेशा पूरी कहानी नहीं होती. फिलहाल गौरव खन्ना की ओर से आकांक्षा के दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों के रिश्ते की वास्तविक स्थिति क्या है. जब तक दोनों पक्षों की पुष्टि न हो, इसे अंतिम सच नहीं माना जा सकता.

तलाक पर आकांक्षा चमोला का बड़ा बयान
वहीं कुछ महीने पहले आकांक्षा चमोला ने hauterrfly के साथ इंटरव्यू नें तलाक को लेकर बात की थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या तलाक के केस में अगर कोई महिला ये कहे कि वो अपने पति के साथ फिजिकली सेटिस्फाई नहीं है, तो क्या उसे अलग होने का राइट मिल सकता है? इस सवाल के जवाब में आकांक्षा चमोला ने कहा कि अगर कोई महिला फिजिकली सेटिस्फाई नहीं है, तो ये भी तलाक की एक वजह हो सकती है. आकांक्षा चमोला ने कहा, ‘अगर कोई महिला अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश या संतुष्ट नहीं है, तो उसका असर रिश्ते पर पड़ सकता है.’ उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज में महिलाओं से जुड़ी हर बात को आज भी टैबू माना जाता है.

