ABC News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष के सवालों पर सीधे तौर पर कहा कि विपक्ष का व्यक्ति जांच अधिकारी नहीं बन सकता. कानपुर आए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि विपक्ष को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है, इसीलिए वह सवाल उठाएंगे, पोस्टरबाजी करेंगे, ट्वीट करेंगे.
संजय निषाद ने कहा कि इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले एसआईटी गठित की, फिर उसकी जांच रिपोर्ट के बाद आठ लोगों को जेल भेजा. आगे भी जांच चलेगी और संविधान के अनुसार, जो भी दोषी होगा उसे जेल भेजा जाएगा लेकिन विपक्ष के कहने पर सभी को आरोपी नहीं बनाया जा सकता. वहीं, चंपत राय, अनिल मिश्रा के कथित इस्तीफों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक ओपेन प्लेटफॉर्म में कुछ न आए, कुछ नहीं कहा जा सकता. इन सबके बीच उन्होंने निषादों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग को फिर से दोहराया है.उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस, बसपा सब बेेईमान हैं, ऐसे में जब तक निषादों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलता, वह हर फोरम पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

