ABC News: 75 पार्षदों के एकजुट होकर प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद भाजपा के उन छह पार्षदों की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है, जो महापौर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इन पार्षदों ने सीधे तौर पर कहा कि पार्षद दल नेता जो प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, वह मजबूरी में कर रहे हैं.
दरअसल, पार्षद दल नेता नवीन पंडित ने मुख्य रूप से पार्षद अंकित मौर्य और पवन गुप्ता को अपने निशाने पर रखा. इसके बाद इन दोनों पार्षदों ने दो टूक कहा कि संगठन और जनता को उनका इस्तीफा मांगने का अधिकार है. पार्षद दल नेता कौन होते हैं.
पार्षद अंकित मौर्य ने कहा कि 17 साल की उम्र में राजनीतिक षणयंत्र के तहत उन पर मुकदमा हुआ था. अगर कोर्ट से वह छूट गए तो जिन्होंने आरोप लगाए हैं, उन पर मानहानि का मुकदमा करेंगे. वहीं पार्षद पवन गुप्ता ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए वो लोग मजबूर हैं.
नवीन पंडित पर आरोप लगाते कहा कि उनकी आडियो क्लिप उनके पास है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूरी बताई थी. आज भी उसी मजबूरी में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं.

