ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के फ्रेेंडस कॉलोनी में महिला पर हमला बोलने वाले रॉट वीलर डॉग्स को पकड़ने गई नगर निगम की टीम रविवार को खाली हाथ लौट आयी. महिला पर हमला करने के बाद मकान मालिक ने रॉट वीलर डॉग्स को किसी दूसरी जगह पर भेज दिया है.
स्थानीय लोगों की शिकायत पर रविवार को चकेरी पुलिस के साथ नगर निगम का डॉग कैचिंग दस्ता यहां पर पहुंचा. जब मकान मालिक ने डॉग्स को दूसरी जगह भेजने की बात कही तो पुलिस ने पूरे मकान की छानबीन की.जब यहां पर डॉग्स नहीं मिले तो मकान मालिक से इस बात की लिखित पुष्टि की गई.
बहरहाल, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत देखी जा रही है.
उनका कहना है कि यहां पर कई घरों में खतरनाक डॉग्स लोगों ने पाल रखे हैं, जिन रॉट वीलर डॉग्स ने महिला पर हमला बोला था, मकान मालिक ने उनका लाईसेंस तक नहीं बनवाया था.
नगर निगम के आरआई का कहना है कि जिस डॉग् का लेकर शिकायत आती है, उस पर वह लोग कार्रवाई करते हैं.

