ABC News: कानपुर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी राम मंदिर में आने वाले दान की चोरी के मामले को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है. शिवपाल यादव ने कहा कि इसमें मंदिर की देखरेख की जिनके पास जिम्मेदारी है. उनकी भी मिलीभगत है.
मंदिर के दान में चोरी कर इनसे ज्यादा और कौन अधर्मी हो सकता है. शिवपाल ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में बड़े पैमाने पर चोरी हुई है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सपा के सांसदों में टूट के बयान पर शिवपाल ने कहा कि सपा ने उन्हें कई बार चुनाव हराया है. वह अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं. इस बार चुनाव में फिर सपा केशव प्रसाद मौर्य को हराएगी. अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी करने वालों पर सीएम योगी के कार्रवाई करने के बयान पर उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक तो कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

