ABC News: गोविंदनगर पुलिस ने चोरी की एक ऐसी घटना का खुलासा किया है, जिसमें मकान मालिक और किराएदार के बीच होने वाले भरोसे को संकट में डालने का काम किया. इस मामले में पकड़े गए किराएदार ने उस घर में चोरी की घटना की. जहां पर वह मकान मालिक की बेटी से अपने कलाईयों में राखी बंधवाता था. पुलिस ने जब घटना का खुलासा किया तो हर कोई आश्चर्य में पड़ गया.

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गोविंदनगर निवासी प्रभा श्रीवास्तव के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. प्रभा जब वापस घर आयीं तो उन्हें अपने घर के ताले बदले हुए मिले, जो उनकी चाभी से नहीं खुले. किसी तरह ताला खुलवाने जब वह अंदर गई तो अलमारियेां से सारी ज्वैलरी गायब मिली, जिसके बाद किराएदार प्रशांत गौतम, उसकी मां और एक अन्य शख्स पर शक जताते हुए उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया, मुकदमा दर्ज होने के बाद ही प्रशांत फरार हो गया. पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो बताया तो चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उस पर काफी ज्यादा कर्ज हो गया था.
ज्वैलरी चोरी करने के बाद उसे विशाल सोनी नाम के सर्राफ को एक लाख 96 हजार में उसे बेचकर अपना कर्ज अदा किया. बाकी जो रूपए बचे, उससे नया मोबाइल खरीदा. पुलिस ने प्रशांत और सर्राफ विशाल सोनी को गिरफ्तार कर चोरी की ज्वैलरी, नकदी, मोबाइल, चांदी के जेवर आदि बरामद किए हैं. पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि सर्राफ पहले कोचिंग में पढ़ाता था, यही पर उसकी दोस्ती प्रशांत से हुई थी, बाद में प्रशांत अपनी सराफा दुकान में बैठने लगा.

