ABC News: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग में घिर गए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई सिगरेट पीते हुए) का इस्तेमाल करते हुए नजर आए. ये पूरा मामला लाइव टीवी पर कैद हो गया. मैच के दौरान पराग के हाथ में वेपिंग डिवाइस दिखने से सभी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये घटना पंजाब किंग्स के खिलाफ जब राजस्थान रॉयल्स 223 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और मैच का 16वां ओवर चल रहा था.
Riyan Parag was caught vaping (electronic cigarettes) on National TV during the match 😯😯 #PBKSvsRR pic.twitter.com/s3Q5oDbPD2
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) April 29, 2026
अभी तक आईपीएल की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि कप्तान रियान पराग पर नियम तोड़ने के कारण जुर्माना या कोई सजा लग सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले पर एक आईपीएल सूत्र ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘रियान पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. अगर उन्हें स्मोकिंग या वेपिंग करनी थी तो वह बाथरूम या सार्वजनिक नजरों से दूर किसी जगह पर जा सकते थे. उन्होंने बहुत गलत उदाहरण पेश किया है.’ सूत्र ने आगे कहा, ‘यह दूसरी बार है जब राजस्थान रॉयल्स मैदान के बाहर के मामले में विवादों में घिरी है. इससे पहले रोमी भिंडर के डिवाइस इस्तेमाल का मामला सामने आया था.’
“You all need to relax — Riyan Parag is not the first person to be seen using a vape during an IPL match.”
— Nitin. (@nittu_poonia) April 28, 2026
pic.twitter.com/gPrqTvaQgS
भारत में वेपिंग पर कानून क्या कहता है?
भारत में ई-सिगरेट और वेपिंग ‘द प्रोहिबिशन ऑफ इलैक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट’ (PECA), 2019 के तहत प्रतिबंधित है. इस कानून के तहत इनके निर्माण, बिक्री, खरीद, आयात, निर्यात और विज्ञापन पर रोक है. उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और जेल तक की सजा हो सकती है.
आईपीएल अधिकारी ने दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अन्य आईपीएल अधिकारी ने खिलाड़ियों को कैमरों के बीच सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘जब इतने कैमरे आसपास हों, तो खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि छोटी से छोटी चीज भी रिकॉर्ड हो सकती है. इसलिए मैच के दौरान खिलाड़ियों का व्यवहार अच्छा होना जरूरी है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘रियान को थोड़ा ज्यादा सावधान रहना चाहिए था, क्योंकि वह टीम के कप्तान हैं. इतनी कम उम्र में भारत के लिए खेल चुके हैं और सफल खिलाड़ी हैं. ऐसे में इस तरह पकड़ा जाना बड़ी बात है.’

