ABC News: उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले में हाल ही में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया था. हालांकि, प्रदर्शन के दौरान एक हादसा हो गया. जब भाजपा की विधायक अनुपमा जायसवाल अखिलेश यादव के पुतले में आग लगा रही थीं, उसी दौरान वह आग की चपेट में आ गईं और उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया.
हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है… pic.twitter.com/4lfmjx5HoK
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2026
विधायक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया था. अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद विधायक का हाल-चाल लेने अस्पताल में पहुंचे हैं. सामने आई जानकारी के अनुसार, आग में झुलसने के कारण घायल हुईं भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यहां मेदांता अस्पताल में पहुंचकर भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना. भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात के बारे में अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट कर के जानकारी दी है. अखिलेश ने मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले. हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो. हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है. इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं. राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह. सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे!”

