ABC News: संसद में महिला आरक्षण विधेयक का बिल पारित न हो पाने पर भाजपा की महिलाओं का आक्रोश चरम पर देखा गया. इसको लेकर साउथ सिटी में भाजपा की महिला नेताओं ने सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के घर पर प्रदर्शन किया. इस दौरान यहां पर महिलाएं प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करती नजर आयीं.
महिलाओं ने सपा सांसद के घर पर लगी नेम प्लेट पर जमकर चप्पलें भी चलाईं. इस दौरान घर की बालकनी पर सपा सांसद के घर की महिलाएं आयीं तो वो भी भाजपा के खिलाफ वहां पर नारेबाजी करने लगीं. सपा सांसद के घर पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन को देखते हुए यहां पर काफी फोर्स भी तैनात रहीं.
काफी देर तक चले प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा नेताओं ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए इससे बेहतर मौका नहीं होता.
लोकसभा से लेकरविधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती लेकिन कांग्रेस और सपा की वजह से ऐसा नहीं हो पाया.
महिला मोर्चा नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों ने ऐसा करके महिलाओं का अपमान किया है.

