ABC News: केस्को के टैरिफ को लेकर कानपुर में हुई विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई में उपभोक्ताओं का दर्द फूट पड़ा. इस दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही परेशानियों, हेल्पलाइन नंबर न उठने, समय से फॉल्ट सही नहीं होने, केस्को अफसरों की कार्यप्रणाली समेत अन्य शिकायतों का पुलिंदा लेकर यहां पर आयी जनता ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए.
यहां पर बिजली कंपनियों पर उपभोक्ता का रूपया बकाया होने की बात कर टैरिफ में छूट देने की मांग की गई.
कहा गया कि उपभोक्ताओं के सरप्लस को देखते हुए या तो दरों में 45 प्रतिशत की कमी की जाए या फिर अगले आठ वर्षों तक दरों में पांच प्रतिशत की कमी की जाए.
इस दौरान यहां पर स्मार्ट मीटरों की समस्याओं को जोरदारी से उठाया गया.
बाबूपुरवा के पार्षद मो अकील शानू तो यहां पर चिल्लाते हुए रोने लगे. यही नहीं, उपभोक्तों ने 1912 पर सवाल उठाते हुए कहा इसमें जल्द शिकायत दर्ज नहीं होती,
अधिकारियों के पास फोन करो तो रजिस्ट्रेशन नंबर न आने की शिकायत करते हैं.
इंडस्ट्रिल मीटर को लेकर सवाल खड़े करते हुए उद्यमियों ने केस्को अफसरों पर सुननाई न करने का आरोप लगाया.
यहां पर नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार केस्को एमडी सैमुअल पॉल आदि मौजूद रहे.

