ABC News: सीएसए युनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह पर एमएसएमई और टेक्सटाइल डिपार्टमेंट की तरफ से आयोजित जॉइंट कॉन्क्लेव में, यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी वर्तमान में खाद्यान्न उत्पादन में पूरे देश में अव्वल है. यही नहीं, मछली पालन के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि गेहूं, धान, गन्ना, दूध और सब्जी उत्पादन में यूपी पिछले सात वर्षों में पहले नंबर पर चल रहा है.
कृषि को और मजबूत बनाने के लिए कुशीनगर और झांसी में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई, इसके अलावा 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र बनाए जा रहे हैं. इसके माध्यम से यही कोशिश हो रही है कि लैब में हो रहे प्रयोगों को किस तरह खेत तक पहुंचाया जाए, जिससे खेती के मामले में वैल्यू एडीशन हो.किसानों को एफपीओ के माध्यम से मार्केट से जोड़ना, कृषि उत्पादों की ब्रांडिग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिससे वह प्रगति कर सकें. इस दौरान एमएसएमई और टेक्सटाइल की दिशा में क्या क्या कार्य हो रहे हैं, उनके बारे में भी जानकारी दी गई. बताया गया तीन दिनों के इस कार्यक्रम में एग्रीटेक, टेक्सटाइल और अन्य क्षेत्रों से 150 से अधिक स्टार्टअप्स ने भाग ले रहे हैं.
कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि और टेक्सटाइल क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना, युवाओं को बिजनेस स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना और किसानों के लिए नई तकनीक पेश करना है. वहीं, कृषि मंत्री ने पीएम के बयान को लेकर भी कहा कि उन्होंने जन सहयोग की अपील की थी. उन्होंने विपक्ष को गैर जवाबदेह बताते हुए कहा कि वह वैश्विक परिस्थितियोें का नाजायज लाभ उठाना चाहता है.

