ABC News: एक तरफ जहां आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं, अब एक बड़ी खबर सामने आयी है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक को लेकर चल रही रेस अब खत्म हो गई है. अमेरिका के कारोबारी काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स को अब खरीद लिया है.

भारत में जन्मे अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी की लीडरशिप वाले ग्रुप ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खरीदने की बोली जीत ली है. पता चला है कि कंसोर्टियम ने आईपीएल की पहली चैंपियन टीम पर 1.63 बिलियन डॉलर यानी 15282 करोड़ रुपये की बोली लगाई है. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम रियान पराग की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली है. 28 मार्च से लीग की शुरुआत होगी. काल सोमानी के इस ग्रुप का हिस्सा अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार भी है. रॉब वाल्टन वॉलमार्ट के फाउंडर सैम वाल्टन के सबसे बड़े बेटे हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं. रॉब वाल्टन की नेटवर्थ 146 बिलियन डॉलर है. काल सोमानी पहले से ही राजस्थान रॉयल्स में इन्वेस्टर थे. 2021 में उन्होंने फ्रेंचाइजी में एंट्री मारी थी. सोमानी ने तब कहा था- हमें इस निवेश में बहुत बड़ी संभावना दिख रही है और हम आईपीएल के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं.
So @rajasthanroyals is sold for 1.63 billion USD. Purely for comparison, #LondonSpirit, the most expensive team, was valued at 370 million USD when there was a stake sale in The 100.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) March 24, 2026
काल सोमामी अमेरिका के एरिजोना राज्य के स्कॉट्सडेल में रहते हैं. उनका जन्म भारत में हुआ था. 16 साल की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया था. 1998 में वह भारत से अमेरिका शिफ्ट हो गए. काल समानी ने पिछले 15 साल एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, एआई गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक पर फोकस करने वाले वेंचर्स को शुरू करने और लीड करने में बिताए हैं. वह ग्लोबल टेक सर्विसेज फर्म इंट्राएज, प्राइवेसी कंप्लायंस प्लेटफॉर्म ट्रूयो, एआई गवर्नेंस फर्म ट्रूयो डॉट एआई और एड-टेक सर्विसेज प्रोवाइडर एकेडेमियन के फाउंडर हैं. इसके साथ ही वह मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर भी हैं और वह TMRW स्पोर्ट्स और TGL गोल्फ लीग में शुरुआती इन्वेस्टर हैं.
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का सफर
शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 का खिताब जीता था. लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन नीचे जाने लगा. उसके बाद से टीम सिर्फ एक बार 2022 में फाइनल में पहुंची है. तब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उसे हार मिली. फ्रेंचाइजी को 2016 और 2017 में बैन भी होना पड़ा था.

