ABC News: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच देश में रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में राहत भरी खबर सामने आयी है. भारत के झंडे वाले दो जहाज 92,700 हजार टन LPG लेकर सुरक्षित रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार ये जहाज 16 और 17 मार्च को गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचेंगे. इससे देश में एलपीजी आपूर्ति को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
In the Persian Gulf region, 24 Indian flagged vessels are currently operating, with no new incident reported in the last 24 hours. Two LPG carriers, Shivalik and Nanda Devi, carrying 92,700 metric tonnes of LPG, are sailing towards India and are expected to arrive at Mundra and… pic.twitter.com/YVFR3SHbE5
— PIB India (@PIB_India) March 14, 2026
सरकार के एक वरिष्ठ शिपिंग मंत्रालय अधिकारी ने बताया कि भारत के झंडे वाले दो जहाज शिवालिक और नंदा देवी एलपीजी लेकर भारत आ रहे हैं. यह एक बड़ा ऊर्जा लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन है, क्योंकि ये दोनों पोत कुल मिलाकर 92,700 मीट्रिक टन गैस का बड़ा शिपमेंट लेकर आ रहे हैं. जहाजरानी मंत्रालय ने बताया कि तय योजना के मुताबिक, ये वाणिज्यिक जहाज पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाहों- मुंद्रा पोर्ट और कांडला पोर्ट पर एंकर करेंगे. शेड्यूलिंग के अनुसार ये शिपमेंट 16 और 17 मार्च को भारत पहुंच जाएंगे. इतनी बड़ी मात्रा में गैस की आवक से घरेलू बाजार में ऊर्जा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी और औद्योगिक व घरेलू मांग को सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा. पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए यह हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है. हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार की स्टॉक की कमी की सूचना नहीं मिली है.
🔹The Government is making every effort to ensure that domestic consumers do not face any inconvenience. Domestic consumers have been given priority and supply of domestic LPG cylinders is being maintained accordingly
— PIB India (@PIB_India) March 14, 2026
🔹Commission for Air Quality Management has permitted the… pic.twitter.com/N8hZizUj6z
उन्होंने बताया कि घबराहट में बुकिंग के मामले अब भी बहुत अधिक हैं. उन्होंने कहा, “जो आंकड़ा मैंने कल आपके साथ साझा किया था – लगभग 75 से 76 लाख बुकिंग – वह अब बढ़कर लगभग 88 लाख हो गया है.” उन्होंने कहा कि हमें विभिन्न स्थानों और स्रोतों से शिकायतें मिल रही हैं कि गैस सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहे हैं. मैं इस अवसर पर एक बार फिर स्पष्ट करना चाहूंगी कि शहरी क्षेत्रों में पिछली डिलीवरी और अगली बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का अनिवार्य अंतराल है और ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतराल 45 दिनों का है. यदि आप इस अवधि के समाप्त होने से पहले सिलेंडर बुक करने का प्रयास करते हैं, तो बुकिंग सफल नहीं होगी. कृपया वर्तमान में उपलब्ध डिजिटल बुकिंग साधनों का उपयोग करें। इनमें आईवीआरएस, एसएमएस बुकिंग, व्हाट्सएप बुकिंग और तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) की ओर से प्रदान किए गए मोबाइल एप्लिकेशन शामिल हैं. सिलेंडर बुक करने या प्राप्त करने के लिए वितरक केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से जाने, कतार में खड़े होने की कोई आवश्यकता नहीं है. हमारी तेल विपणन कंपनियों ने अतीत में लगातार आपके घर तक सीधे सिलेंडर पहुंचाए हैं और वे ऐसा करना जारी रखेंगी. इसलिए, घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है.” उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराकर बुकिंग न करें; तभी बुकिंग करें जब यह अत्यंत आवश्यक हो.

