ABC News: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच वह एक और मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने गुरुवार को इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, जो आठ साल पहले की एक लीक हुई निजी बातचीत को फैला रहे हैं.
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) March 12, 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का हाल ही में एक पुराना ऑडियो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में उनकी मां ने कथित तौर पर रश्मिका के पिछले रिश्ते के बारे में बात की थी. ये ऑडियो 8 साल पुराना बताया जा रहा है. अब इस मामले को लेकर रश्मिका ने रिएक्ट किया है और गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने लीगल एक्शन लेने की भी धमकी दी है. रश्मिका ने लिखा, ‘मेरे प्यारे लोग, जो अब तक मेरी इस जर्नी में मेरे साथ रहे हैं. और इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों के लिए. 8 साल हो गए हैं, मीडिया के एक ग्रुप और ऑनलाइन कुछ यूजर्स ने मेरे खिलाफ गलत जानकारी, हैरेसमेंट और टारगेटेड अटैक का कैंपेन शुरू किया था.’ रश्मिका ने आगे कहा, ‘मेरी बातों को गलत मतलब निकाला गया. जो बातें मैंने कभी कही ही नहीं, उन्हें झूठी कहानियों में बदला गया. व्यूज, रीच और एंगेजमेंट के लिए इस नफरत को बढ़ाया गया.’ रश्मिका ने कहा, ‘इससे मुझे दुख हुआ. लेकिन मैंने धैर्य और चुप्पी से काम किया. मुझे लगा कि पब्लिक में रहने के कारण कभी-कभी गलत आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है. और मुझे लगा था कि अगर में आसपास खुशी फैलाऊंगी तो सब ठीक हो जाएगा.’रश्मिका ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उन्होंने बहुत कुछ झेला है जो वो इग्नोर नहीं कर सकती हैं.

एक्ट्रेस ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों में जो हुआ, सारी हद पार हुई और इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता है. इस पुरानी प्राइवेट बातचीत जो लगभग 8 साल पुरानी है, उस बातचीत में शामिल लोगों की मर्जी के बिना रिकॉर्ड की गई और उसे फैलाया गया. उस बातचीत का एक छोटा सा हिस्सा गलत संदर्भ में लिया जा रहा है. इसे विवाद पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर फैलाया जा रहा.’ रश्मिका ने कहा कि उनके परिवार को इसमें घसीटा गया. रश्मिका ने लिखा- लोग किस हद तक जा सकते हैं. इससे मेरे परिवार को इस मामले में घसीटा गया. जिनसे मेरे अच्छे रिश्ते हैं और जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. ये मेरी प्राइवेसी पर हमला है और गलत जानकारी फैलाई जा रही है. इस क्लिप को फैलाना भ्रामक और मानहानि वाला बताते हुए, रश्मिका ने इन्फ्लुएंसर्स और इस कंटेंट को शेयर करने वाले लोगों से इसे तुरंत हटाने का अनुरोध किया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मटेरियल को फैलाने वालों को 24 घंटे की मोहलत दी गई है, ऐसा न होने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. आवाज उठाने और एक्शन लेने का फैसला हल्के में नहीं लिया गया है, बल्कि अपनी गरिमा, प्राइवेसी और शांति की रक्षा के लिए यह जरूरी है.

