ABC News: टी20 विश्वकप में इंग्लैड के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर होते हुए बचा. नेपाल की टीम ने जबदस्त प्रदर्शन किया लेकिन आखिरी में वह चार रनों से मैच हार गई. अंतिम ओवर में सैम करन ने सही लाइन लेंथ में बॉल डालकर नेपाल की टीम को मायूस कर दिया.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा. फिलिप सॉल्ट 1 रन ही बना सके. इसके बाद जोस बटलर ने जैकब बेथेल के साथ 38 रन जोड़े. 5वें ओवर में बटलर (26) कैच आउट हुए. पावरप्ले के बाद अगली गेंद पर ही इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा. टॉम बैंटन 2 रन बनाकर LBW आउट हुए. जैकब ने अब कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 71 रनों की साझेदारी हुई. बेथेल अर्धशतक लगाने के बाद कैच आउट हुए. उन्होंने 35 गेंदों पर 55 रन बनाए. कप्तान ब्रूक भी अर्धशतक लगाने के बाद आउट हुए. उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए. सैम करन ने 2 रन बनाए. वहीं जोफ्रा आर्चर ने 1 रन का योगदान दिया. विल जैक्स 39 रन बनाकर नाबाद रहे. 185 रन चेज करने उतरी नेपाल को तेज शुरुआत मिली. आसिफ शेख और कुशल भुरटेल के बीच 23 गेंदों पर 37 रनों के साझेदारी हुई. चौथे ओवर में आसिफ 7 रन बनाकर कैच आउट हुए. पावरप्ले के आखिरी ओवर में सलामी बल्लेबाज कुशल कॉट एंट बोल्ड हुए. उन्होंने 17 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली. कप्तान रोहित पोडेल और दीपेंद्र सिंह ने नेपाल को फिर एक पार्टनरशिप दी. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों पर 82 रन जड़ दिए. दीपेंद्र अर्धशतक से चूक गए. उन्होंने 29 गेंदों पर 44 रनों की धुंआधार पारी खेली. कप्तान रोहित ने 34 गेंदों पर 39 रन बनाए. 18वें ओवर में नेपाल को 5वां झटका लगा. आसिफ शेख (10) ने जोस बटलर को कैच थमा दिया. गुलसन झा 1 रन ही बना सके. लोकेश बम ने अंत तक नेपाल की उम्मीदों को जिंदा रखा. हालांकि, वह आखिरी ओवर में 10 रन नहीं बना पाए. लोकेश ने 20 गेंदों पर नाबाद 39 रन जड़े. इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 2 विकेट चटकाए. वहीं ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और सैम करन की झोली में 1-1 विकेट आया.

