ABC News: कानपुर में महापौर और उनके पुत्र के खिलाफ मोर्चा खोले पार्षदों के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने पति-पत्नी के झगड़े की तरह बताया है. उन्होंने कहा कि पति पत्नी में भी झगड़ा होता है लेकिन सुबह मेल हो जाता है, इसी तरह पार्षद लड़ते नहीं, अपने अधिकार को लेकर आवाज उठाते हैं.
भाजपा में लोकतंत्र है, जिसमें सभी को अपनी बातों को कहने का पूरा हक है. हैलट अस्पताल में भर्ती संघ प्रचारक की माता जी को देखने के लिए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि वह भी 11 साल महापौर रहे हें. यह लड़ाई नहीं बल्कि आपसी प्यार है. इसमें घमासान जैसी कोई बात नहीं है. एक दूसरे के प्रति अपनी बातों का कहने का बस तरीका होता है. उन्होंने कहा कि सभी लोग यहां पर मिलकर काम कर रहे हैं. बड़े नेताओं के पार्षदों की बात को अनसुना करने के सवाल पर बोले कि भाजपा में कोई हाईकमान नहीं होता, कार्यकर्ता अपने आप में हाईकमान है, सब मिलकर काम करने के लिए एकजुट हैं.

