ABC News: नए साल से पहले मनने वाले जश्न में किसी तरह का हुड़दंग न हो, इसके लिए शाम पांच बजे से ही कानपुर में पुलिस सड़कों पर नजर आयी. गंगा बैराज पर शुरू हुई चेकिंग को देखने के लिए खुद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल पहुंचे और अपने सामने कई गाड़ियों की जांच कराई.
इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट भी किया गया. जिससे ड्रिंक एंड ड्राइव पर लगाम लगाई जा सके. इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, तीन सवारी में कई वाहनेां का चालान भी किया गया. पुलिस अफसरों ने राहगीरों को सुरक्षित तरीके से सफर करने की हिदायत भी दी.
पुलिस की इस चेकिंग को लेकर गंगा बैराज के आसपास हड़कंप मचा रहा.
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रात में भी सघन चेकिंग की जाएगी. जिससे शराब पीकर कोई किसी तरह का हुड़दंग न मचाए, होटलों के अलावा जहां पर नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, वहां पर सख्त हिदायत दी गई कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाला कोई काम नहीं होना चाहिए, वरना एक्शन तय है.
इसके साथ ही नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर भी सुरक्षा के प्लान बनाए गए हैं, जिसमें पुलिस पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहेगी.

