ABC News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पहली बार अत्याधुनिक बेरिएट्रिक एवं मेटाबॉलिक सर्जरी- स्लीव गैस्ट्रेक्टॉमी विद सिंगल एनास्टोमोसिस डुओडेनो-जेजुनल बाइपास को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार की पहली बेरिएट्रिक एवं मेटाबॉलिक सर्जरी की गई है. जो पब्लिक हेल्थ सिस्टम में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया कि कर्रही निवासी 54 साल की महिला, अत्यधिक मोटापे की वजह से चलने फिरने में असमर्थ थीं और व्हील चेयर पर ही दैनिक जीवन से जुड़े सारे काम करती थीं. बहुत ज्यादा वजन होने की वज हसे उन्हें एंटीरियर एब्डॉमिनल वॉल हर्निया भी हो गया था. साथ ही वह पिछले 10 वर्षों से हाईपरटेंशन, टाइप-2 डायबिटीज़ तथा ऑस्टियोआर्थराइटिस से ग्रसित थीं और नियमित उपचार पर थीं. शुरूआत में उन्हें वजन घटाने के लिए डाइटरी मॉडिफिकेशन और वं जीवनशैली में बदलाव की सलाह दी गई, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए. इसके बाद उनकी बेरिएट्रिक एवं मेटाबॉलिक सर्जरी करने का फैसला लिया गया.
बीती 10 दिसंबर को करीब छह घंटे तक अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक से उनकी सर्जरी की गई. इसके बाद उनकी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए सात दिनों तक आईसीयू में विशेष निगरानी मेें रखा गया. अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है. उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की बेरिएट्रिक एवं मेटाबॉलिक सर्जरी के क्षेत्र में बढ़ती विशेषज्ञता, उन्नत लैप्रोस्कोपिक तकनीकों तथा समन्वित टीमवर्क को दर्शाती है.

