ABC News: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन कानूनी पछड़े में फंस गए हैं. दरअसल हाल ही में कपल ने शादी की चौथी सालगिरह मनाई लेकिन इसी बीच उनके परिवार से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर हुई GST विभाग की छापेमारी हो गई. अंकिता के ससुरवाले बिलासपुर में रहते हैं और अंकिता विक्की जैन के परिवार से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, ये पूरी कार्रवाई एक कोयला कंपनी से जुड़ा हुआ है और इस कारोबार का संबंध विक्की जैन से परिवार से भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीएसटी विभाग की ये कार्रवाई विक्की जैन के परिवार के कोयला व्यापार की तीन कंपनियों पर की गई है. इस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी विभाग ने रायपुर से आई प्रवर्तन निदेशालय की टीमों (ईडी) के साथ मिलकर कई जगहों पर छापेमारी की गई है. इस दौरान विक्की जैन के परिवार के ऑफिस, आवासीय परिसर, कोल वाशरी और औद्योगिक यूनिट्स को जांच के दायरे में लिया गया है. इस घटना में जीएसटी विभाग और ईडी की टीम की तरफ से सुबह से लेकर रात तक छापेमारी की गई, जिस वजह से पूरे इलाके में हंगामा मच गया. जीएसटी अधिकारियों को शुरुआती जांच में कंपनी पर टैक्स इनपुट में गड़बडी और लेन-देन में अनियमितताओं का संदेह हुआ है. इस दौरान परिवार से मोटी रकम ली गई है. बताया गया है कि इस मामले में परिवार से पहले 10 करोड़ रुपये जमा करवाए गए. इसके बाद दूसरे दिन 11 करोड़ रुपये लिए गए. एक दूसरी कोल वॉशरी से करीब 6.5 करोड़ रुपये जमा करवाए गए. इस तरह कुल 27.5 करोड़ रुपये की राशि जांच के दौरान सामने आई है. इस रकम को टैक्स की देनदारी के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, अभी भी जीएसटी विभाग की जांच जारी है. बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इस परेशानी से दूर मुंबई में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाते हुए नजर आए. इस मकौे पर अंकिता ने अपने पति विक्की के लिए भावुक पोस्ट भी शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति विक्की पर ढेर सारा प्यार लुटाया. उन्होंने पति संग चार साल के रिश्ते को विश्वास, धैर्य, दोस्ती और घर का नाम दिया. अंकिता के इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटाते हुए.

