ABC News: कानपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदोरिया के घर पर अज्ञात हमलावरों ने बम से हमला कर दहशत फैला दी. घटना बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-वन की है. जहां पर देर रात कार से आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने एक के बाद एक बम उनके घर पर फेंके. देर रात हुई इस बमबाजी से यहां पर रहने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई.
इस बीच, हमलावर मौके से फरार हो गए. इस घटना का जो सीसीटीवी वीडियो आया है, उसमें हमलावरों की कार की नंबर प्लेट पर टेप चिपका हुआ है. जिससे वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका. घटना की जानकारी मिलने के बाद जब मनोज सिंह भदोरिया घर पहुंचे तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दीपर बर्रा थाना पुलिस के साथ एसीपी और डीसीपी साउथ भी पहुंचे.
मनोज सिंह भदोरिया का कहना है कि उनका किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है और वे समाज सेवा से जुड़े हुए हैं ऐसे में हमला किसने और क्यों किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.

