ABC News: कानपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के वसंत विहार में गुरुवार सुबह एक नवजात का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया.
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ स्ट्रीट डॉग्स नवजात के शव को घसीटते हुए दिखाई दिए. इसे देखकर लोगों ने स्ट्रीट डॉग्स को जब भगाया तो नवजात का शव कपडे में लिपटा हुआ मिला. स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजात के शरीर में हाथ और उसका सिर नहीं था. पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा., प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नवजात को कुछ ही घंटे पहले कहीं फेंका गया होगा, क्योंकि शव से खून बह रहा था.
स्थानीय निवासी अर्पित त्रिवेदी ने बताया कि कुछ दूरी पर कूड़े का एक कटरा है. आशंका है कि स्ट्रीट डॉग्स वहां से शव को घसीटकर पार्क तक ले आए हो. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

