ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के विराटनगर में खाना देरी से बनने पर हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि मूल रूप से मवई घाट, बांदा निवासी अशोक सिंह तीन माह पहले ही चकेरी के विराट नगर में रहने आया था.
परिजनों के मुताबिक, अशोक एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट लाइन के तौर पर काम करता था. रविवार की शाम को वह घर आया, तो उसका पत्नी से विवाद हो गया. खाना देरी से बनने पर अशोक का पत्नी से झगड़ा हो गया. इसके बाद वह आत्महत्या करने की धमकी देकर कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. इसके बाद बच्चों ने खिड़की को धक्का देकर खोल लिया और उन लोगों के सामने रस्सी से फंदा डालकर लटकने की कोशिश की लेकिन फंदा टूट गया.
इसके बाद दोबारा कोशिश में भी यही हाल हुआ. तीसरी बार के प्रयास में युवक की जान चली गई. सूचना पाकर मौके पर चकेरी पुलिस पहुंची और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

