ABC News: वीएसएसडी कॉलेज के शिक्षक रहे डॉ. पीएन त्रिपाठी को उनके लंबे शिक्षण जीवन और उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनंदन किया गया. गैंजेस क्लब, आर्यनगर में आयोजित समारोह में डॉ. पीएन त्रिपाठी का अभिनंदन किया गया.

इस आयोजन के सूत्रधार और अध्यक्षता कर रहे डॉ आरएन कपूर ने बताया कि डॉ. पीएन त्रिपाठी ने अपने ज्ञान और व्यक्तित्व से कई विद्यार्थियों का बेहतर भविष्य बनाया है. उन्होंने कहा कि डॉ. त्रिपाठी का शिक्षण जीवन एक आदर्श शिक्षक के रूप में समर्पण, ईमानदारी और विद्वता का अनुपम उदाहरण है.

उन्होंने शिक्षा को केवल नौकरी नहीं माना, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम समझा. भौतिक विज्ञान जैसे कठिन विषय में उनकी प्रखर विशेषज्ञता, विद्यार्थियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और ज्ञानार्जन की सतत ललक हमेशा प्रेरक रही है. बताया गया कि डॉ. पीएन त्रिपाठी ने डीआरएलएम और सीआईएम में वैज्ञानिक सहयोग और शोधकार्य किया है.

इसके अलावा भौतिक विज्ञान के उन्नयन के लिए कई शोध और नवाचार भी किए. वीएसएसडी कॉलेज में तीन दशक से अधिक समय तक उन्होंने शिक्षण कार्य किया. विद्र्यार्थियों के लिए वह हमेशा सहजता से उपलब्ध रहे.

