ABC News: पनकी थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया,, यहां पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के सामने हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि सुबह के समय पनकी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के सामने एक ट्रक हाइवे पर खड़ा था. सुबह का समय होने की वजह से हाईवे पर धुंध भी काफी ज्यादा थी. इतनी देर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने हाइवे पर खड़े ट्रक के टक्कर मार दी.बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक हाइवे की दीवार से जा भिड़ा, जिसमें फंसकर खड़े ट्रक को ठीक कर रहा कंडक्टर अम्बेडकर नगर जिले के जलालपुर निवासी शमशाद और सिद्धार्थनगर जिले के खिसगांव निवासी सवारी शालू की मौत गई. जबकि ट्रक चालक संत कबीर नगर निवासी अरविंद यादव और टक्कर मारने वाले ट्रक के कंडक्टर बुरी तरह घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक को अलग कराया. इसके बाद दोनों शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम भेजे गए जबकि घायलों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

