ABC News: कानपुर में पिछले दिनों टीचर्स के अपमान किए जाने से आहत छात्रा के ट्रेन से कटकर आत्महत्या के मामले में आज सपा नेताओं ने पुलिस अफसरों से मुलाकात की.
पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर में पीड़ित परिजनों के साथ पहुंचे सपा नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों जवाहरनगर स्थित ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज की छात्रा ने गोल चौराहे के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी. छात्रा के परिजनेां ने बताया कि स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने उसे खूब अपमानित किया था.
इसके बाद जब स्कूल में मां पहुंची तब भी छात्रा को अनपढ़ कहने के साथ अपमानित किया गया. इससे आहत होकर छात्रा ने गोल चौराहे के पास ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया था. सपा नगर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को सभी तथ्यों से अवगत कराया गया है.
स्कूल में जिस तरह छात्रा का मानसिक शोषण हुआ, वहां के सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. उन्होेंने बताया कि छात्रा के परिजनों को मंगलवार को फिर से इस मामले केा लेकर बुलाया गया है.

