ABC News: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग इन दिनों सुर्खियों में है. वजह सिर्फ यह नहीं कि यह एक बिग बजट फिल्म है, बल्कि इसलिए भी कि इसमें उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी. हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुईं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
Megastar SRK and Suhana Khan from the sets of #King pic.twitter.com/HFNCBoQ9wC
— SRK Fans United (@SRKUnited_) September 20, 2025
लीक तस्वीरों में शाहरुख खान को एक बिल्कुल अलग अंदाज में देखा गया. सफेद टी-शर्ट, ऊपर शर्ट और टोपी लगाए, साथ में दाढ़ी वाले लुक में वो बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं. वहीं, सुहाना खान भी इन तस्वीरों में नजर आईं. ब्राउन टैंक टॉप और बेज कार्गो पैंट्स में उनका लुक कूल और बोल्ड दिखा.
Megastar SRK and Suhana Khan from the sets of #King pic.twitter.com/HFNCBoQ9wC
— SRK Fans United (@SRKUnited_) September 20, 2025
इस ड्रेसअप से हिंट मिला कि शायद फिल्म में सुहाना एक्शन सीक्वेंस का हिस्सा होंगी. तस्वीरों में अभिषेक बच्चन भी दिखाई दिए, जो इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं. उनका भी सॉल्ट-एंड-पेपर लुक काफी चर्चा में है. फैन्स को यह देखना बेहद खास लग रहा है कि इतने बड़े नाम एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. फिल्म ‘किंग’ की स्टारकास्ट वाकई ग्रैंड है.
Latest look of Abhishek Bacchan with new hairstyle for #King pic.twitter.com/Yl5SsVKYWP
— SRK Fans United (@SRKUnited_) September 20, 2025
शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला जैसे दिग्गज कलाकार इसमें शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा भी कर दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान का हाथ थामे एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि 18 साल पहले ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने उन्हें सिखाया था कि फिल्मों की असली खूबसूरती अनुभव और लोगों के साथ काम करने में है, न कि सिर्फ उसकी सफलता में. इसी सीख ने उन्हें हर कदम पर गाइड किया है और शायद यही वजह है कि आज वह शाहरुख के साथ छठी बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं. फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में रिलीज होने की तैयारी में है.
वहीं, शाहरुख इन दिनों बेटे आर्यन खान की फिल्म- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की सफलता का भी जश्न मना रहे हैं. यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई है और दर्शकों व समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं बटोर रही है.

