ABC News: कानपुर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी जज बनकर केजीएमयू लखनऊ की नर्सिंग ऑफिसर को शादी का झांसा दिया और उसके साथ 59-50 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के साथ एक महिला को भी अरेस्ट किया है.
मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने आरोपी एक मेट्रोमोनियल साइट पर नर्सिंग अफसर से मिला और खुद को जज बताया. शादी प्रस्ताव के बाद उसने लग्जरी कार के नाम पर 59.50 लाख रुपए लिए. फिर कानपुर में युवती को छोड़कर भाग निकला. इसके बाद लखनऊ निवासी युवती ने कानपुर के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी और महिला को गिरफ्तार करते हुए ठगी का 42.50 लाख रुपए बरामद किया है. दोनों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं. शातिर एक-दो नहीं करीब 10 अन्य महिलाओं से भी इसी तरह से जज व आईपीएस अफसर बनकर बात कर रहा था. शातिर नवाबगंज का रहने वाले विष्णु शंकर है.
ठगी के दौरान शातिर ने कई बार कार की नंबर प्लेट तक बदली, जिस महिला आयुषी गुप्ता को उसके साथ पकड़ा गया है, उसका आरोपी से तलाक हो चुका है. इसके बाद भी दोनों साथ रह रहे थे. आयुषी का कहना है कि वह भी इससे ठगी का शिकार हुई थी लेकिन बाद में शादी हो गई. डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि कार को ट्रेस करते हुए पुलिस शातिर ठग के घर पर दबिश दी तो दंपती ने दो कुत्तों को पुलिस के ऊपर छोड़ दिया. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घर में घुसकर दोनों को दबोचा. पुलिस पूछताछ में दोनों ठगी की रकम को लेकर चुप्पी साधे थे फिर जब उन्हें गधे पर बिठाकर जुलूस निकालने को कहा गया, तब जाकर ठगी की रकम बरामद कराई.

