ABC News: उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है. इस चुनाव में कुल 767 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना के दौरान 752 वैलिड पाए गए और 15 वोट इनवैलिड करार दिए गए. सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरियता के 452 वोट मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरियता के 300 वोट ही मिले.

इससे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया.चुनाव में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला. उपराष्ट्रपति के चुनाव में कुल 788 मतदाता थे, जिनमें से 7 सीटें खाली थीं, इसलिए 781 निर्वाचक थे. मतदान प्रतिशत 98.2% रहा, जिसमें कुल 767 वोट डाले गए. इनमें से 752 वोट मान्य माने गए. सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी और विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. वोटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सुबह 10 बजे वोट डाला. कांग्रेस का दावा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी 315 सांसदों ने मतदान किया है. हालांकि, कल ऑफ कैमरा जयराम रमेश ने 324 सांसदों के समर्थन का दावा किया था.

