ABC News: बिल्हौर के बिरहाना गांव में एक ऐसी घटना सामने आयी, जिससे सुनकर ग्रामीण भी सिहर गए. यहां पर एक घर में घुसी दो महिलाओं ने मासूम के हंसिया लगा दिया और फिर उसकी मां के सिर पर डंडा मारकर उसे बेहोश कर दिया. इसके बाद घर में गहने और नकदी लूटकर फरार हो गईं.

बताया जा रहा है कि बिरहाना गांव निवासी पेेशे से राज मिस्त्री आरजू रोजाना की तरफ गुरूवार को भी काम के सिलसिले में कानपुर आए थे. घर में उनकी बुजुर्ग मां उर्मिला, पत्नी रोशनी और डेढ़ वर्षीय बेटी आरोही थी. इस दौरान उर्मिला दवा लेने के लिए गईं थीं. रोशनी ने बताया कि दोपहर में दो महिलाएं छत पर दिखाई दीं. इसके बाद वह नीचे आयीं और और चारपाई पर लेटी बेटी को कब्जे में लिया. एक महिला ने पास में पड़ा हंसिया उठाकर उसके गले में लगा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगी. जिससे वह डर गईं.

इस बीच दूसरी महिला ने उनके सिर में डंडा मार दिया. जिससे वह अचेत हो गईं. कुछ देर बाद जब होश में आई तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी खुली और सामान बिखरा पड़ा है. महिलाएं अलमारी में रखी सोने की झुमकी, माला, चांदी की पायल, तोड़ियां और लगभग तीन हजार रुपए लेकर फरार हो गईं. इसके बाद उसने घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी, सूचना पाकर बिल्हौर पुलिस भी मौके पर छानबीन करने पहुंची

