ABC News: कानपुर में क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड पुलकित द्विवेदी को ग्वालटोली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है.
डीसीपी क्राइम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि काल सेंटर का मालिक पुलकित द्विवेदी कानपुर के नवाबगंज सिग्नेचर ग्रीन का रहने वाला है. पुलिस ने वर्ष 2020 में वेबिक्सी टेक्नोलॉजीज़ प्राईवेट लिमिटेड व ग्लोबल ट्रेड प्लाजा नाम से फर्म बनाई गई थी. उसके बाद से पुलकित ने अपनी पत्नी वर्तिका कटियार और अपने मित्र सत्यकाम साहू के साथ मिलकर लोगों के बिजनेस को बढ़ावा देने और देश विदेश में माल को खरीदने बेचने के नाम पर अधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करने में लग गया. पुलिस के अनुसार, पुलकित ने अपना काल सेंटर बनाने के बाद करीब 150 बेरोजगार को नौकरी पर भी रखा.
इस दौरान जिन्हें नौकरी दी जाती थी, उनसे एक बॉन्ड साइन कराया जाता थाा. जिसमेें अगर कोई बीच से नौकरी छोड़कर जाएगा तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा. डीसीपी क्राइम ने बताया कि ये सभी विदेशी वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करके बड़े स्तर पर लोगों के साथ ठगी करते थे, जिसमें भारत के साथ साथ विदेशी लोगों भी शामिल थे. पुलिस ने इनके पास से सवा चार करोड़ रूपए, 57 मोबाइल, 78 डेस्कटॉप, 11 लेपटाप, 4 फर्जी मोहर,6 क्यूआर स्कैनर और पेन कार्ड आदि बरामद किया है. इसके अलावा गिरोह के छह बैंक अकाउंट में जमा साढ़े चार करोड़ रूपए भी फ्रीज कराए गए हैं.

