ABC News: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के परदेवनपुरवा में देर रात नव विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. बताया जा रहा है कि मृतका पांच माह की गर्भवती थी. परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है.
मृतका के पिता अहिरवां निवासी रामकरन वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आकांक्षा की शादी पिछले साल 17 नवंबर को लालबंग्ला के परदेवनपुरवा निवासी रोहित के साथ की थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर आकांक्षा को प्रताड़ित करता था. पिता का कहना है कि रोहित शराब का आदी है और नशे में आकांक्षा के साथ मारपीट करता था.
इसके चलते शादी के कुछ समय बाद से आकांक्षा मायके में रह रही थी लेकिन तीन दिन पहले उसके सास-ससुर उसे ससुराल ले गए थे. परिवार का आरोप है कि वहीं पर आकांक्षा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया. पुलिस ने पति रोहित समेत ससुराल पक्ष के लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी.

