ABC News: कानपुर में गुजैनी थानांतर्गत बर्रा-आठ इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया. चोरों ने यहां पर जमकर धमाचौकड़ी मचाते हुए नकदी जेवर समेत 25 लाख की चोरी को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय पीड़ित परिवार रक्षाबंधन मनाने गया हुआ था.

परिवार जैसे ही घर पहुंचा तो उसे मेन गेट के ताले टूटे मिले. इसके बाद जैसे ही सभी घर के अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश फाख्त हो गए. चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी जेवरात सबकुछ पार कर दिया था. परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक कार बेची गई थी, जिसके पांच लाख रूपए नकद भी घर में रखे थे, जिसे चोर ले गए. उन्होंने बताया कि करीब 25 लाख की नकदी और जेवर चोरी किए गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि वे आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि चोरों का सुराग मिल सके.

सीएचसी परिसर के छह घरों में चोरी
बिधनू थानाक्षेत्र के मझावन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आवास परिसर में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया हे. बताया जा रहा है कि मझावन स्थित सीएचसी परिसर के छह सरकारी आवासों को चोरों ने निशाना बनाया है. यहां पर चोरों ने घरों के दरवाजे की कुंडी काटकर वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान चोरों ने गेट की कुंडी पर पॉलीथिन भी लिपटा दी. चोरों ने यहां पर र रहने वाले सीएचओ अब्दुल मद्दान के घर से पचास हजार की नगदी, जेवरात, बैटरी आदि चोरी की है. इसके अलावा, सीएचओ अंजू, नीतू वर्मा के घर से नकदी, लैपटॉप, सुपरवाइजर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के घर से चोरी की घटना की है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.

