ABC News: रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का शुभारंभ किया है. इस लैब के शुरू होने के बाद मरीजों को एक निर्धारित शुल्क पर खून की जांच कराने की सुविधा उपलब्ध होगी.

लैब का शुभारंभ करने के साथ ही डीएम ने बताया कि यहां पर जिन मरीजों का ब्लड टेस्ट किया जाएगा. उनके रक्त का कम से कम सैंपल लेकर अधिक से अधिक जांच की सुविधा मरीजों को दी जाएगी. विशेष प्रकार की लैब में एक रुपये के ओपीडी पर्चे पर 25 हजार रुपये तक की 108 प्रकार की जांच सुविधा न्यूनतम सरकारी शुल्क पर मिलेगी. इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की जांच रिपोर्ट कम समय में देने में समक्ष है. इसमें कम रक्त सैंपल में ही सटीक रिपोर्टिंग की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है. इसके अलावा बेहतर सिस्टम होने के चलते ब्लड सैंपल की जांच रिपेार्ट मरीज को दो से तीन घंटे में उपलब्ध हो जाएगी.
इसके अलावा यह रिपोर्ट आनलाइन भी मौजूद रहेगी. जिससे दूर दराज की सीएचसी और पीएचसी में जाने वाले मरीज को अगर डॉक्टर को अपनी ब्लड सैंपल रिपेार्ट दिखानी होगी, तो डॉक्टर उसे आनलाइन भी देख सकते हैं. डीएम ने बताया कि यह लैब 24 घंटे कार्यरत रहेगी. इसका सबसे ज्यादा फायदा उन मरीजों को मिलेगा, जो आर्थिक रूप से सशक्त नहीं हैं और निजी लैब में महंगी जांचें नहीं करा पाते हैं.

