ABC News: कानपुर में स्वास्थ्य विभाग में विवादों का साया थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में कांशीराम अस्पताल में तैनात डाटा इंट्री ऑपरेटर ने सीएमएस नवीन चंद्रा और एसएससी पूर्व राहुल त्रिपाठी पर अभद्रता का आरोप लगाया है.
डीएम दफ्तर में अपनी गुहार लेकर आयी महिला निशा मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांशीराम अस्पताल के सीएमएस ने न केवल अभद्रता की बल्कि उन्हें ड्यूटी से भी हटाने की धमकी दी. महिला का आरोप है कि पूर्व एसएससी राहुल त्रिपाठी पिछले दिनों शराब के नशे में दफ्तर में आए थे. इस दौरान कुछ देर के लिए वॉशरूम में चली गई. जैसे ही वह वापस अयीं तो राहुल त्रिपाठी ने उन्हें बार बार अपनी जगह से न उठने को कहा. निशा ने जब अपनी बात बताई, तो राहुल ने सीएमएस को बुला लिया. आरोप है कि सीएमएस ने भी अभद्र व्यवहार किया. निशा का कहना था कि सीएमएस ने कहा कि वह उनके बाप है और जो समझेंगे वही करेंगे.

