ABC News: शिलांग में हुए चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस के सभी आरोपियों को बुधवार को शिलॉन्ग की एक अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के बाद कोर्ट सभी आठ दिन के पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, इन सभी पर राजा की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है.

बता दें कि, 24 वर्षीय सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके चार साथियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से पकड़ा गया. सोनम को मंगलवार देर रात मेघालय लाया गया, जबकि बाकी चारों को बुधवार को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग लाया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत से इन सभी आरोपियों की हिरासत मांगी है, ताकि मेघालय के सोहरा इलाके में हत्या की जगह का पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रीक्रिएशन) किया जा सके. इस बीच सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि मर्डर केस का मास्टरमाइंड कौन है? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दरअसल, सोनम और राज ने अपना गुनाह तो कबूल कर लिया है, लेकिन पूरे मर्डर केस का मास्टरमाइंड कौन है, इसको लेकर दोनों एक दूसरे पर ब्लेम गेम खेल रहे हैं. बता दें कि, इंदौर के रहने वाले व्यापारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ 23 मई को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में छुट्टियां मनाने गए थे. उसी दिन दोनों लापता हो गए थे. कई दिनों की तलाश के बाद राजा का शव 2 जून को एक गहरे गड्ढे में मिला था. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसे साजिशन हत्या का मामला मान रही है.

