ABC News: समाजवादी पार्टी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बीच डीएनए को लेकर चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. कानपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की महिलाओं के प्रति विचार क्या हैं, ये सभी जानते हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा समाजवादी पार्टी के पॉलिटिकल डीएनए के बारे में बात करती है, व्यक्तिगत डीएनए के बारे में भाजपा ने कभी कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन सपा की तरफ से डिप्टी सीएम पर व्यक्तिगत रूप से डीएनए को लेकर हमला किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का राजनैतिक डीएनए सभी लोग जानते हैं. उनकी सरकार में प्रदेश में अराजकता थी. दंगाई दंगा करते थे और सपा उनके साथ खड़ी रहती थी.
इस दौरान गोंडा के जिलाध्यक्ष के वीडियो को लेकर सवाल किए गए. तो उन्हेांने कहा कि उन्हें नोटिस भेजा गया है. नोटिस का जवाब मिलने के बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. पार्टी आचरण के खिलाफ जो कार्य करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, बीजेपी स्टेट चीफ ने पंचायत इलेक्शन भी पूरी ताकत से लड़ने की बात कही. इस दौरान पीएम मोदी के दौरे की तैयारियेां को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ उन्होंने मंथन किया.

