ABC News: बेटे के इलाज के लिए सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल ढ़ूढने के दौरान महिला के साथ हुई साढ़े चार लाख रूपए से अधिक की टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने झारखंड से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि किदवईनगर निवासी एकता गुप्ता के बेटे को हॉर्निया हो गया था. उसके आपरेशन के लिए वह इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल सर्च कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने एक विज्ञापन देखा, जिसके बाद उस पर दिए नंबर पर उन्होंने कॉल की. उन्होंने बताया कि महज 12वीं और आठवीं पास झारखंड के गिरिडीह निवासी शाहिद रजा अंसारी और जावेद रजा अंसारी ने उनसे बैंक एकाउंट नंबर से लेकर मोबाइल नंबर तक ले लिया.
इसके साथ ही आनलाइन फॉर्म भी भराया और फिर उनके बैंक एकाउंट से उनका मोबाइल नंबर डिलीट कराकर अपना नंबर लिखा दिया. इस दौरान साइबर ठगोें ने उनके खाते से चार लाख 62 हजार रूपए निकाल लिए. बैंक पहुंचने पर एकता को घटना की जानकारी हुई तब उन्होंने एफआईआर दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंची ओर उन्हें गिरफ्तार कर यहां पर लायी. साइबर ठगी के पैसों से दोनों भाईयों ने जमकर शॉपिंग भी की.

