ABC News: कानपुर के घाटमपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सजेती थाना क्षेत्र के डोहरू गांव निवासी अरुण सिंह और अभिषेक बाइक से घर लौट रहे थे.

घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर हाइवे पर गुजेला गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. कार की टक्कर से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया.जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया. हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई. दोनों युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस का कहना है कि हादसे में शामिल कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है.
