ABC News: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा जिसकी एक झलक ने उसे रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया और आज वही कत्थई आंखों वाली मासूम सी लड़की लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी है, मोनालिसा की हर पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही चंद मिंटो में वायरल हो जाती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपना पहला एड शूट किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इसमें मोनालिसा बदला हुआ अंदाज देखकर आपके मुंह से भी Wow निकलेगा.
हाल ही में इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसके बाद से वायरल गर्ल मोनालिसा का ये वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है, जिसमें मोनालिसा ब्लैक ब्लेजर और ट्राउजर में नजर आ रहीं हैं, इसमें उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है, औक उन्हें दीवाना बना रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि इस तरह पूरे कॉन्फिडेंस और एलिगेंस के साथ मोनालिसा कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं, उनकी कातिलाना अदाएं और एक्सप्रेशंस इस बात का सबूत है, कि वो न सिर्फ एक सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं, बल्कि बड़े-बड़े ब्रांड्स की पहली पसंद बनने की हर काबलियत रखतीं हैं. बहरहाल, पहली नजर में इस वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा, कि ये वही मोनालिसा है, जो सादगी से भरी थी, आज की ये मोनालिसा जिस कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने पोज दे रही है, उसे देखकर मुंह से खुद-ब-खुद Wow ही निकलेगा.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स पा चुका है. वीडियो की शुरुआत में मोनालिसा की माला बेचते हुए चंद मिनटों की फुटेज दिखाई गई है, जिसके ठीक बाद मोनालिसा की ये ऐड शूट की फुटेज है, जिसे देखकर आप खुद अंजादा लगा सकते हैं, कि मोनालिसा ने अपनी मेहनत से कितना कुछ बदल दिया है.

वहीं फैंस मोनालिसा का यह अंदाज देखकर दीवाने हो रहे हैं, और कमेंट बॉक्स में दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं, कई यूजर ने लिखा, ”ब्लैक ब्यूटी” तो किसी ने लिखा, ”वह पहले माला बेचती थी, और अब सोने और हीरे की माला बेच रही है”, किसी ने लिखा, ”वाह !!!! इस खूबसूरत आत्मा के लिए बहुत खुश हूं, ऐसा लगता है, जैसे व्यक्तिगत जीत हो.”

फिलहाल, मोनालिसा का यह पहला ऑफीशियल ऐड शूट है, जिससे देखकर इतना तो क्लियर है, कि सोशल मीडिया से शुरू हुआ उनका यह सफर अब मेनस्ट्रीम ब्रांडिंग और मॉडलिंग तक पहुंच चुका है. मोनालिसा की मेहनत और उनके एक्टिंग के जुनून ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है, और अब फैशन इंडस्ट्री का बहुत बड़ा वर्ल्ड उनके लिए बाहे फैलाए खड़ा है.

