ABC News: कानपुर की जाजमऊ पुलिस ने 9 करोड़ की कीमत का 18 क्विंटल गांजा जलाकर नष्ट कर दिया. पुलिस ने इसे यूपी के सबसे बड़े मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क का खुलासा करके बरामद किया था.
इतनी भारी संख्या में बरामद गांजा को रखने में पुलिस को परेशानी उठानी पड़ रही थी. एडिशनल पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने बताया कि एक साल पहले एक मादक पदार्थ तस्करों का गैंग पकड़ा गया था. एक ही गैंग के पास से 18 कुंतल 30 किलो गांजा बरामद हुआ था. इतनी भारी संख्या में गांजा थाने पर रखने में जगह कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है.
इस वजह से गांजा को नष्ट करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई थी. कोर्ट ने गांजा को नष्ट करने के लिए एक कमेटी का गठन किया. इसके बाद गुरूवार केा गंगा किनारे रेत में पहले गड्ढा खोदकर उसमें गांजे की बोरियां डाली गईं और बाद में उसे फूंक दिया गया.

