ABC News: यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन का रविवार को कानपुर इकाई का चुनाव संपन्न हुआ. नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय के सभागार में हुई चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति ने मनोज तिवारी को यूनियन की कानपुर इकाई का अध्यक्ष, रजनीश गुप्ता को महामंत्री चुना गया.
इसके अलावा अंकुर द्विवेदी को संयुक्त मंत्री, अंशुमान द्विवेदी, नीतिश वर्मा और रोशन को उपाध्यक्ष चुना गया. यूनियन महामंत्री रजनीश गुप्ता ने बताया कि तीन सालों के लिए सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया है. इस दौरान 20 मई को होने वाली बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर भी यहां पर मंथन हुआ.
बैंक कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सभी संगठनों के साथ 20 मई की हड़ताल को बैंक कर्मचारी सफल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रम कानूनों में बदलाव हो रहा है, नई भर्तियां नहीं हो रही हैं. कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग पर नियुक्त किया जा रहा है, उसका वह लोग विरोध कर रहे हैं.

