ABC News: राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ परिजनों से बात की. यहां पर शुभम के परिजनों से आतंकी हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने की मांग की.

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि शहीद का दर्जा देने के लिए कुछ मानदंड होते हैं, जिसको वह पार्टी नेतृत्व के सामने रखेंगे और शहीद का दर्जा दिलाने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सारे राजनीतिक दल, सभी धर्म के लोग एकजुट होकर आतंकवादियों के साथ पाकिस्तान को माकूल जवाब देने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को जिस तरह से धर्म पूछकर हत्या की और फिर पीएम मोदी को बताने की बात बोली, यह बताता है कि उनके पीछे बड़ी ताकत थी. ऐसा कहकर उन्हें भारत सरकार को चुनौती पेश की है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन सभी लोगों को जवाब दिया जाएगा, जोकि आतंकवाद को संरक्षण देने के साथ प्रशिक्षित कर रहे हैं. पहलगाम हमले को कायराना करतूत बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया जाएगा.

