ABC News: वक्फ संशोधन बिल के विरोध के बीच अब भाजपा मुस्लिमों के बीच जाकर बिल के पूरे प्रारूप और इसके लाभ के बारे में बताएगा. इसको लेकर 12 मई तक वह मुस्लिमों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएगा.
इसकी जानकारी देते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष ठीक उसी तरह मुस्लिमों को गुमराह कर रहा है, जैसा कि पूर्व में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर गुमराह किया गया था. उन्होंने कहा कि 2013 के वक्फ संशोधन में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने ऐसे अधिकार बोर्ड को दे दिए थे, जिसमें वह बिना राजस्व अभिलेखों की पुष्टि के किसी भी जमीन को बोर्ड की बता देते थे. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड बाबर और औरंगजेब की तरह काम करने लगा था, ऐसे में अब मुस्लिमों के बीच जाकर पार्टी बिल के लाभ और उसकी पूरी सच्चाई के बारे मेें बताएगी.

