ABC News: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने तलाक ले लिया है. आखिरकार शादी के बाद 5 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट चुका है. इस सेलिब्रिटी जोड़ी की शादी टूटने पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस निराश हो गए हैं. बताया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल से तलाक लेने के बाद धनश्री वर्मा को बतौर एलिमनी 4.75 करोड़ रुपये मिले हैं. इसको लेकर धनश्री वर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. नेटिजन्स क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक की तरह धनश्री को भी खूब ट्रोल कर रहे हैं.
वहीं, तलाक वाले दिन धनश्री ने अपना एक वीडियो सॉन्ग भी जारी किया, जिसमें प्यार और धोखा की कहानी दिखाई जा रही है. अब धनश्री तलाके बाद पहली बार स्पॉट हुईं हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल धनश्री के वीडियो में उन्हें टी-सीरीज के ऑफिस में देखा गया है. धनश्री ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. धनश्री ने टी-सीरीज के साथ अपना नया गाना देखा जी देखा मैंने हाल ही में लॉन्च किया है. वहीं, जब पैप्स ने धनश्री से चहल संग तलाक पर सवाल किया तो धनश्री ने कुछ भी कहने से मना किया और हाथ से इशारा कर ना कर दिया. पैप्स ने पूछा था- मैम कल के बारे में आपको कुछ कहना है?. इस पर धनश्री ने मुस्कुराते हुए मना कर दिया और कहा गाना सुन लो पहले. वहीं, पैप्स ने कहा कि यह गाना आपकी रियल लाइफ से मैच हो रहा है.
इस पर धनश्री ने थंब शो करते हुए रिएक्ट किया.बता दें, इस वायरल वीडियो पर अब एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. इस पर एक यूजर ने लिखा है, क्या बात है तलाक के बाद बहुत खुश दिख रही हैं’. दूसरे यूजर ने लिखा है, लोग फेमस और पैसों के लिए क्या-क्या कर रहे हैं’. तीसरे ने लिखा है, इस तरह की हरकतों से स्टार्स लोग शादी करना छोड़ देंगे. वहीं, धनश्री को नेटिजन्स ने पूरी तरह से घेर लिया और उन्हें ही गलत ठहरा रहे हैं.

