ABC News: कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब तेज रफ्तार रोडवेज बस और अनाज लदे ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई. दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद ट्रक हाइवे किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे में बस चालक समेत 12 लोग घायल हो गए.

बस और ट्रक की यह भिड़ंत बिधनू के मगरासा गांव के सामने आयी. यहां पर कानपुर से महोबा जा रही किदवईनगर डिपो की बस अचानक सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला. हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई. सूचना पर बिधनू पुलिस भी मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल बस चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद लगे जाम को काफी देर बाद पुलिस ने दूर कर यातायात सामान्य कराया.

